उन्नाव में छात्राओं की सुरक्षा CO ने देखी:स्कूल के पास बेवजह खड़े युवकों को हटाया, हेल्पलाइन नंबर बांटे

Sep 29, 2026 - 16:20
0
उन्नाव में छात्राओं की सुरक्षा CO ने देखी:स्कूल के पास बेवजह खड़े युवकों को हटाया, हेल्पलाइन नंबर बांटे
उन्नाव में छात्राओं की सुरक्षा और स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों व संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार दोपहर पुलिस ने सघन एंटी रोमियो अभियान चलाया। सीओ सिटी बिनी सिंह के नेतृत्व में महिला थाना, सदर कोतवाली पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के आसपास चेकिंग और निगरानी की। इस दौरान स्कूल के आसपास बेवजह खड़े युवकों से पूछताछ कर उन्हें समझाइश दी गई और अनावश्यक रूप से जमावड़ा न लगाने की हिदायत देकर वहां से हटाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कॉलेज के आसपास की दुकानों, रास्तों और प्रमुख स्थानों पर निगरानी की। छुट्टी के समय छात्राओं की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने विशेष सतर्कता बरती। टीम ने छात्राओं से उनकी सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी ली और किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी वाले पंपलेट भी वितरित किए। छात्राओं से कहा गया कि रास्ते में किसी युवक द्वारा पीछा करने, टिप्पणी करने, छेड़छाड़ करने या किसी अन्य प्रकार से परेशान किए जाने पर चुप न रहें। तत्काल पुलिस की मदद लें और संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। शराब की दुकान पर भी पुलिस की नजर अभियान के दौरान स्कूल के आसपास स्थित शराब की दुकान को लेकर भी पुलिस ने संचालक/विक्रेता को निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि दुकान के आसपास अनावश्यक भीड़ और लोगों का जमावड़ा न होने दिया जाए। छात्राओं के आवागमन वाले मार्ग पर किसी प्रकार की असुविधा या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए भी कहा गया। छुट्टी के समय रोजाना होगी निगरानी सीओ सिटी बिनी सिंह ने अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कूल की छुट्टी के समय विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं के आवागमन के समय स्कूल के आसपास नियमित गश्त की जाए और संदिग्ध गतिविधि या बेवजह घूमने वाले युवकों पर नजर रखी जाए। जरूरत पड़ने पर उनसे पूछताछ कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्कूल-कॉलेजों के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ ही छात्राओं को सुरक्षा संबंधी संसाधनों और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया जाएगा। मंगलवार के अभियान में पुलिस की कार्रवाई से स्कूल के आसपास अनावश्यक रूप से खड़े युवकों में भी हड़कंप की स्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User