रेपिस्ट पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की:मेरठ में साली से बोला- तेरी बहन को मार डाला, 8 दिन पहले जेल से आया था

Oct 05, 2026 - 19:03
0
रेपिस्ट पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की:मेरठ में साली से बोला- तेरी बहन को मार डाला, 8 दिन पहले जेल से आया था
मेरठ में सोमवार शाम करीब 3 बजे रेपिस्ट पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह अपने घर से करीब 500 मीटर दूर साली के घर पहुंचा। कहा- तेरी बहन को मार डाला। इसके बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी करीब डेढ़ साल पहले रेप के मामले में जेल गया था। 8 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक, ससुर के जमानत ना कराने पर वह नाराज था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो जाता था। इसी नाराजगी में उसने पत्नी को मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी पति की तलाश में दबिश दे रही है। मृतका का नाम मुस्कान (28) है। उसके पति का नाम आदिल है। घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 4 साल पहले की थी लव मैरिज ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भूमिया पुल निवासी शहजादा की बेटी मुस्कान ने करीब 4 साल पहले पड़ोस में रहने वाले असलम के बेटे आदिल से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों उसी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे। दोनों के दो बच्चे हैं। खाला के घर गए थे दोनों मुस्कान की मां समा ने बताया- रविवार देर रात वह पति आदिल के साथ अपनी खाला सलमा के घर आई थी। सलमा का घर पूर्वा इलाही बख्श के कच्चा दगड़ा माता वाली गली में है। रात में दोनों वहीं रुके थे। सोमवार सुबह जमानत को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उस समय घर पर मौजूद मौसी सलमा ने दोनों को शांत कराया। दोपहर में सलमा अपने पति के साथ रिश्तेदारी में चली गई। करीब 3 बजे दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में आदिल ने मुस्कान का गला दबा दिया। उस समय दोनों बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। बहन के घर पहुंचकर दी हत्या की जानकारी हत्या के बाद आदिल दूसरे गगी में रह रही मुस्कान की बहन मीनू के पास पहुंचा। वहां उसने मुस्कान को मारने की बात बताई। साथ ही बच्चों को भी मारने की धमकी देकर भाग गया। इसके बाद मीनू ने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जेल से लौटने के बाद भी तकरार समा ने बताया- आदिल करीब डेढ़ साल पहले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर की रहने वाली एक युवती से रेप के मामले में जेल गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह मुस्कान से मारपीट करने लगा। उसका कहना था कि मुस्कान के पिता ने उसकी जमानत नहीं कराई, इसलिए वह उसके घर न रहे। घटना की जानकारी मिलने के बाद ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश काम्बोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई और जरूरी कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया- आरोपी पति की तलाश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------- ये भी पढ़ें- पवन सिंह पर कोर्ट ने 1 हजार का जुर्माना लगाया: पत्नी के केस में बलिया नहीं पहुंचे, जज बोले- अगली बार आना ही होगा भोजपुरी एक्टर पवन सिंह पर बलिया की कोर्ट ने 1 हजार का जुर्माना लगाया है। वह सोमवार को पत्नी के भरण-पोषण केस में तारीख पर नहीं पहुंचे। पवन सिंह के वकील ने उनकी मां की तबीयत सही न होने का हवाला दिया। बलिया कोर्ट ने पवन सिंह को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का अंतिम मौका दिया है। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User