मच्छर भगाने के धुएं से छप्पर में लगी आग, VIDEO:दंपती झुलसे, 2 मवेशी भी झुलसे; ग्रामीणों ने बुझाई आग

Oct 02, 2026 - 22:09
0
मच्छर भगाने के धुएं से छप्पर में लगी आग, VIDEO:दंपती झुलसे, 2 मवेशी भी झुलसे; ग्रामीणों ने बुझाई आग
उन्नाव में शुक्रवार शाम करीब 8 बजे मवेशियों के पास मच्छर भगाने के लिए सुलगाए गए धुएं से छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से संतराम और उनकी पत्नी भगवती झुलस गए। छप्पर के नीचे बंधे दो मवेशी भी झुलस गए। मामला हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के समदपुर भावा गांव का है। धुआं सुलगाते समय छप्पर तक पहुंची आग गांव निवासी संतराम मवेशियों के पास मच्छर भगाने के लिए धुआं सुलगा रहे थे। इसी दौरान किसी तरह आग छप्पर तक पहुंच गई। देखते ही देखते छप्पर आग की लपटों से घिर गया। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने दंपती को बाहर निकाला आग लगने के बाद संतराम और उनकी पत्नी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पानी और अन्य साधनों से आग बुझाना शुरू किया। ग्रामीणों ने झुलसे दंपती को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। दोनों की हालत की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आसपास के घरों तक फैलने से रोकी आग आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के घरों और अन्य छप्परों तक फैलने से रोक लिया गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। लाइव वीडियो में दिखीं आग की लपटें घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। इसमें छप्पर से तेज आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। आसपास मौजूद ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद काफी देर तक गांव में दहशत का माहौल रहा। प्रारंभिक जांच में धुएं से आग लगने की बात घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। प्रथम दृष्टया मच्छर भगाने के लिए सुलगाए गए धुएं से आग लगने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User