मड़ौरी में बप्पा को भावभीनी विदाई:गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा, लोगों ने लगाए जयकारे

Sep 25, 2026 - 09:55
0
मड़ौरी में बप्पा को भावभीनी विदाई:गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा, लोगों ने लगाए जयकारे
मड़ौरी में विजय तिवारी के निवास पर भगवान गणेश जी का पूजनोत्सव अत्यंत धूमधाम और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे तथा कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया और धर्म लाभ उठाया। धार्मिक अनुष्ठान और कन्या पूजन के पश्चात गाजे-बाजे और डीजे की शानदार धुनों पर भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने एक-दूसरे पर गुलाल की फुहारें छोड़ते हुए और "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दी। इस भव्य आयोजन की व्यवस्थाएं संभालने और इसे सफल बनाने में माही तिवारी, पीहू तिवारी, सौम्या तिवारी, राधिका चतुर्वेदी, स्नेहा चतुर्वेदी, अंशिका पटेरिया, काजल, मधु, मेघा साहू, शालू साहू, भावना, प्रिंस चतुर्वेदी एवं कन्हैया तिवारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक विजय तिवारी ने सभी सहयोगियों व उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User