मेजर ध्यानचंद मार्ग पर जलभराव का स्थायी समाधान:नगर आयुक्त ने बाइक से किया निरीक्षण, 5 करोड़ का एस्टीमेट भेजा

Sep 29, 2026 - 22:20
0
मेजर ध्यानचंद मार्ग पर जलभराव का स्थायी समाधान:नगर आयुक्त ने बाइक से किया निरीक्षण, 5 करोड़ का एस्टीमेट भेजा
मथुरा में मंगलवार को शाम करीब 5 बजे नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने वार्ड संख्या 33 एवं 3 के अंतर्गत मेजर ध्यानचंद मार्ग और आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की समस्या का जायजा लिया। उन्होंने बाइक से पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर जल निकासी, नाला-नालियों और सफाई व्यवस्था की जमीनी स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण संजय सिंह, महाप्रबंधक जलकल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राम गोपाल सहित संबंधित अधिकारी और वार्ड 33 के पार्षद अभिजीत कुमार व वार्ड 3 के पार्षद दिनेश कुमार मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने गोपाल धाम, राधा धाम, बैकुंठ ग्रीन, लक्ष्मी वाटिका, हरी वाटिका, मोहिनी स्टेट, गोपाल धाम फेस-2, माया कॉलोनी, निधिवन, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, बलदेव देव गार्डन, समोला, टीला, नर्सिंग विहार फेस-2 व फेस-3 और आरके पुरम समेत विभिन्न कॉलोनियों का निरीक्षण किया। 2.7 करोड़ रुपये के सम्पवेल का एस्टीमेट तैयार बताया गया कि वार्ड 33 की करीब 18 और वार्ड 3 की पांच कॉलोनियों का पानी मेजर ध्यानचंद मार्ग की ओर एकत्रित होता है। क्षेत्र लो-लाइन होने के कारण यहां जलभराव की समस्या बनी रहती है। नगर आयुक्त ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाला निर्माण का करीब पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट राज्य सेक्टर योजना के तहत शासन को भेजा गया है। इसके अलावा जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए करीब 2.7 करोड़ रुपये के सम्पवेल का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। नर्सिंग विहार में नगर निगम की भूमि की जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को भूमि का सर्वे कराकर उसे सुरक्षित कराने के निर्देश दिए। ओम नगर में पुलियों की सफाई संतोषजनक नहीं मिलने और पुलिया चोक पाए जाने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को चेतावनी देते हुए दो दिन में सफाई कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने जलकल और सफाई विभाग को समन्वय से कार्य करते हुए दो दिन में जल निकासी व्यवस्था सुचारु करने तथा सीएनडीएस को पूरे क्षेत्र का व्यापक सर्वे कर पांच दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण वाले स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई और जलभराव के स्थायी समाधान के लिए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User