प्रतापगढ़ में कन्या पूजन:देवगढ़ कमासिन में कन्याओं के पैर धोकर तिलक लगाया, भोजन कराकर लिया आशीर्वाद

Oct 19, 2026 - 11:14
0
प्रतापगढ़ में कन्या पूजन:देवगढ़ कमासिन में कन्याओं के पैर धोकर तिलक लगाया, भोजन कराकर लिया आशीर्वाद
प्रतापगढ़ रानीगंज विधानसभा के देवगढ़ कमासिन में विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया। इस दौरान कन्याओं को तिलक लगाकर, उनके पैर धोकर और भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्याओं को दक्षिणा भी भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान शिव प्रकाश जायसवाल ने मां दुर्गा के स्वरूप मानी जाने वाली कन्याओं का विधिवत पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के माथे पर तिलक लगाया, उनके चरण धोए और श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। इसके बाद कन्याओं को दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान घर में माता रानी के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में पुलिसकर्मियों ने भी सहभागिता की और पूरे विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर ABVP कॉलेज अध्यक्ष रानीगंज शुभम जायसवाल भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User