मेंहदावल में नए सदस्यों का स्वागत:ग्रामीण मीडिया संगठन का हुआ समारोह, मेंहदावल डाक बंगला में जुटे लोग

Oct 04, 2026 - 15:03
0
मेंहदावल में नए सदस्यों का स्वागत:ग्रामीण मीडिया संगठन का हुआ समारोह, मेंहदावल डाक बंगला में जुटे लोग
संत कबीर नगर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को डाक बंगला मेंहदावल में नवागत पत्रकारों के सदस्यता ग्रहण करने के उपलक्ष्य में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी रहे, जबकि अध्यक्षता मेंहदावल तहसील अध्यक्ष महबूब पठान ने की। संयोजन अनूप अग्रहरी ने किया। समारोह में संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले गोरखनाथ राय, जय शंकर, धर्मराज, जीबी पाण्डेय, अमित निषाद और अरुण कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सौरभ त्रिपाठी ने नवागत पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज उठाने का माध्यम है। कार्यक्रम में संगठन के कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User