मेपल्स एकेडमी में गांधी जयंती:चरखा, पोस्टर और पोर्ट्रेट से विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
मुजफ्फरनगर के मेपल्स एकेडमी में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अंतरकक्षा रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी, सत्य, अहिंसा और आत्मनिर्भरता जैसे मूल्यों को विकसित करना रहा। कक्षा तीन से आठवीं तथा कक्षा नौवीं से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चरखा, पोस्टर और पोर्ट्रेट निर्माण गतिविधियों में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। चरखा निर्माण के जरिए गांधीजी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को प्रस्तुत किया गया। पोस्टर में सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम से जुड़े संदेश उकेरे गए। वहीं पोर्ट्रेट निर्माण में विद्यार्थियों ने गांधीजी के व्यक्तित्व को कलात्मक रूप दिया। प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उपप्रधानाचार्य क्षितिज श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभा निखारने के साथ विद्यार्थियों में सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)