मेरठ के सरधना में मां-बेटी की 24 घंटे में मौत:मां के निधन पर मायके जा रही बेटी की बाइक सांड से टकराई, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Sep 28, 2026 - 17:57
0
मेरठ के सरधना में मां-बेटी की 24 घंटे में मौत:मां के निधन पर मायके जा रही बेटी की बाइक सांड से टकराई, इलाज के दौरान दम तोड़ा
मेरठ के सरधना क्षेत्र में मां की मौत की खबर सुनकर मायके जा रही बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। कमरुद्दीननगर मढ़ियाई निवासी 65 वर्षीय मीना की रविवार दोपहर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनकी बेटी 44 वर्षीय अफशां पौहल्ली से भतीजे महीनुद्दीन के साथ बाइक पर मढ़ियाई के लिए निकली थीं। रविवार शाम के समय दौराला क्षेत्र के मछरी गांव के पास बाइक के सामने अचानक सांड आ गया। बाइक सांड से टकराकर सड़क पर गिर गई। हादसे में अफशां के सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। मां की मौत के बाद बेटी ने भी दम तोड़ा परिजनों के अनुसार, अफशां अपनी मां की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके जा रही थीं। हादसे में घायल होने के बाद उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 24 घंटे के भीतर मां-बेटी की मौत से परिवार में मातम छा गया। बिना कानूनी कार्रवाई के दफनाया परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। सोमवार को अफशां और रविवार रात मीना को दफनाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User