प्रयागराज में 29 सितंबर को जूनियर बालक कुश्ती के ट्रायल:30 को मंडल टीम का चयन

Sep 28, 2026 - 17:57
0
प्रयागराज में 29 सितंबर को जूनियर बालक कुश्ती के ट्रायल:30 को मंडल टीम का चयन
प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज मंडल की टीम चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 29 सितंबर को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों का 30 सितंबर को स्टेडियम में ही सुबह 10 बजे मंडल स्तरीय ट्रायल कराया जाएगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर तक इटावा में किया जाएगा। इसमें प्रयागराज मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। मंडल की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन जिला और मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए जूनियर बालक खिलाड़ियों की आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। पात्र खिलाड़ियों को ट्रायल के समय अपने साथ आधार कार्ड और नगर निगम/नगर पालिका की ओर से जारी जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की मूल प्रति लानी होगी। निर्धारित आयु और दस्तावेज पूरे करने वाले खिलाड़ी ही चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से प्रयागराज मंडल के संबंधित जिलों के क्रीड़ा अधिकारियों को अपनी-अपनी टीम समय से भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को अगले दिन होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल किया जाएगा। इसके बाद मंडल टीम का गठन कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए इटावा भेजा जाएगा। खेल विभाग ने संबंधित अधिकारियों से ट्रायल प्रक्रिया समय से पूरी कराने और चयनित खिलाड़ियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User