मेरठ की कराटे अकादमी में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा:बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हासिल कीं कई कलर की बेल्ट

Oct 02, 2026 - 19:58
0
मेरठ की कराटे अकादमी में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा:बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हासिल कीं कई कलर की बेल्ट
रॉयल चैंपियंस कराटे अकादमी, ब्रह्मपुरी में हाल ही में 'ट्रैडिशल शोटो-काई कराटे कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा' का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कलर बेल्ट हासिल किए। इस परीक्षा ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और कराटे के प्रति उनके बढ़ते उत्साह को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया। परीक्षा में सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी क्षमता के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। परिणामों के अनुसार, निर्वी अग्रवाल, आदित्य भट्टाचार्य, राजीव शुक्लारिया, शौर्य शिशोदिया एवं रिदान शर्मा ने 'येलो बेल्ट' प्राप्त किया, जबकि आध्या शर्मा एवं वंशिका राजपूत ने 'ब्लू बेल्ट' हासिल किया। इसके अलावा देव चौधरी ने 'पर्पल बेल्ट' तथा आरना सिंह ने 'पर्पल-व्हाइट बेल्ट' अपने नाम किया। वहीं, स्वाति एवं संयम कुमार गोला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 'ब्राउन-1 बेल्ट' प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य परीक्षक शिहान अमित गुप्ता एवं शिहान दिनेश कोहली ने सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की भूरी-भूरी सराहना की। इसके साथ ही, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पवन गोयल ने भी सभी प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ियों को उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User