मेरठ में 1500 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण:सेवा संकल्प अभियान में श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच, मेडिकल किट भी बांटीं
मेरठ में श्रम विभाग की ओर से शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आईआईए भवन, मोहकमपुर में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें अच्छरोंडा, मोहकमपुर, कुंडा, भूड़बराल, स्पोर्ट्स मोटर्स कॉम्प्लेक्स और सरस्वती पुरम स्थित कारखानों में कार्यरत करीब 1500 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में सभी श्रमिकों को मेडिकल किट भी वितरित की गईं। विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से आए चिकित्सकों ने 70 श्रमिकों की ईसीजी, 755 की ब्लड शुगर, 1085 का ब्लड प्रेशर और 257 श्रमिकों की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार वर्मा और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन अंकित सिंघल उपस्थित रहे। इस दौरान श्रमिकों के स्वास्थ्य को औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)