मेरठ में 24 तारीख के धरने का जनसंपर्क हुआ तेज:व्यापारियों के बीच पहुंच रविंद्र गुर्जर बोले- घर और रोजगार बचाने के लिए उतरना होगा सड़क पर
मेरठ में आने वाली 24 तारीख से शुरू हो रहे घर, व्यापार और रोजगार बचाने के लिए धरने को लेकर संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन समिति ने आंदोलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति के अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने अपनी टीम के साथ शहर के अलग अलग क्षेत्रों में बैठक कर प्रस्तावित धरने को लेकर चर्चा की। बैठक में आंदोलन को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की रणनीति पर विचार किया गया। रविंद्र गुर्जर ने दो दिन पहले हापुड़ रोड पर आयोजित एक बड़ी बैठक में ऐलान किया था कि आगामी 24 तारीख से मेरठ कलेक्ट्रेट पर धरना शुरू किया जाएगा। इसी घोषणा के बाद अब समिति की ओर से व्यापारियों के बीच पहुंचकर आंदोलन के लिए समर्थन जुटाया जा रहा है। व्यापारियों के बाद गांवों में भी करेंगे जनसंपर्क रविंद्र गुर्जर का कहना है कि यह लड़ाई केवल व्यापारियों तक सीमित नहीं है। घर, व्यापार और रोजगार बचाने की इस मुहिम में आसपास के गांवों के लोगों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा और आंदोलन को समर्थन देने की अपील की जाएगी। जाकिर कॉलोनी में हुई बैठक के दौरान भी धरने की तैयारियों और लोगों को एकजुट करने पर चर्चा की गई। समिति का प्रयास है कि कलेक्ट्रेट पर प्रस्तावित धरने में अधिक से अधिक लोग शामिल हों, ताकि अपनी मांगों को मजबूती से उठाया जा सके। आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील रविंद्र गुर्जर ने कहा कि अपने घर, व्यापार और रोजगार को बचाने के लिए लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा। इसी उद्देश्य से व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है। समिति अब जनसंपर्क अभियान के जरिए आंदोलन के समर्थन में माहौल बनाने की तैयारी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)