सपा कार्यालय में जयप्रकाश नारायण, महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई:प्रदीप शाक्य बबलू ने विचार गोष्ठी में उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया
इटावा में सिविल लाइन स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार सुबह 11 बजे लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और समाजसेवी थे। उन्हें 1970 के दशक में संपूर्ण क्रांति का आह्वान करने और आपातकाल के खिलाफ लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष के लिए याद किया जाता है। उन्होंने जयप्रकाश नारायण के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि महाराजा अग्रसेन को अग्रवाल समाज का प्रवर्तक और संस्थापक माना जाता है। उन्होंने यज्ञ में पशु बलि का विरोध कर अहिंसा का मार्ग अपनाया। महाराजा अग्रसेन ने ऐसी व्यवस्था की नींव रखी, जिसमें उनके राज्य में बसने वाले प्रत्येक परिवार की सहायता के लिए नागरिकों से एक ईंट और एक रुपया देने की परंपरा थी, ताकि नया परिवार अपना घर और कारोबार शुरू कर सके। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।
पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद विचार गोष्ठी में सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू, एसआईआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव, लाखन सिंह जाटव, जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, बृजमोहन सिंह राजपूत, संतोष राजपूत जेई, छात्र सभा जिलाध्यक्ष रवि यादव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष राजकिशोर भोजवाल, अंकुर यादव, सेक्टर प्रभारी बृजेंद्र यादव, अनुपम यादव, दिग्विजय सिंह भदौरिया, जमील अहमद और नेत्रपाल सिंह कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)