उन्नाव में नाली के पानी पर विवाद में मारपीट:दोनों पर केस दर्ज, एक पक्ष पर हत्या के प्रयास की धारा भी; वीडियो वायरल

Oct 06, 2026 - 08:23
0
उन्नाव में नाली के पानी पर विवाद में मारपीट:दोनों पर केस दर्ज, एक पक्ष पर हत्या के प्रयास की धारा भी; वीडियो वायरल
उन्नाव के मोतीनगर में खाली प्लॉट में नाली का गंदा पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। रविवार दोपहर पानी बंद कराने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवास-विकास मोहल्ला निवासी कपड़ा व्यापारी रामचंद्र उर्फ रामतनेजा का मोतीनगर में प्लॉट है। उनके बेटे हिमांशु ने पड़ोसी राजेंद्र यादव और उनके बेटे देवेंद्र से प्लॉट में आ रहा पानी बंद करने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। पानी बंद कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद रामचंद्र उर्फ रामतनेजा के मुताबिक, उनके प्लॉट में नाली का गंदा पानी बहाया जा रहा था। रविवार दोपहर उनके बेटे हिमांशु ने पड़ोसी राजेंद्र यादव और देवेंद्र से पानी बंद करने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। रामतनेजा की तहरीर पर राजेंद्र यादव, देवेंद्र और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर रामतनेजा, उनके बेटे हनी और सनी समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी की धाराओं में एफआईआर हुई है। मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल विवाद के दौरान हुई मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User