मेरठ में आज से फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी:34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, सुबह शाम महसूस होगी हल्की ठंड

Sep 30, 2026 - 08:47
0
मेरठ में आज से फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी:34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, सुबह शाम महसूस होगी हल्की ठंड
मेरठ में तीन दिन की लगातार बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ हो गया। सुबह से तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का अहसास होने लगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही के अनुसार, बारिश थमने के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है। पिछले तीन दिनों में बारिश के कारण मौसम सुहावना रहा था। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी थी। अब धूप निकलने से दिन में गर्मी बढ़ेगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेधशाला पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को दिन का तापमान इससे करीब 3 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। इसके साथ ही अचानक हुए इस बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है अचानक बढ़ी गर्मी के कारण इंफेक्शन और वायरल संबंधित बीमारियां तेजी से बढ़ रही है जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User