मेरठ में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता:युवाओं को खेलों से जोड़ना और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना उद्देश्य

Oct 07, 2026 - 15:06
0
मेरठ में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता:युवाओं को खेलों से जोड़ना और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना उद्देश्य
मेरठ के जंगेठी में सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जंगेठी स्थित संत ज़ोन इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना आवश्यक है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। स्वस्थ एवं सशक्त युवा समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर अनिकेत भारद्वाज, रणबीर दहिया, विकास सिरोही, सुबोध भड़ौदा, बॉबी सिरोही, देवेंद्र सतवाई, मनीष चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजक नीटू जंगेठी प्रधान ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User