मेरठ में छेड़छाड़ के विरोध पर ताबड़तोड़ फायरिंग:घरों में घुसकर बचाई जान, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित अमीर गार्डन में गुरुवार रात को उस समय हड़कंप मच गया, जब छेड़छाड़ के विरोध से नाराज तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन युवकों ने आमिर गार्डन के रहने वाले युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही भगदड़ मच गई। युवकों ने किसी तरह घरों में घुसकर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। छेड़खानी का विरोध करने वाले पर फायरिंग की अमीर गार्डन निवासी उजैर ने कुछ दिन पहले एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। वहीं रहने वाले रहमान और शाहबाज ने आरोपी उज़ैर का विरोध किया था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर उजैर नाराज था। गुरुवार को उजैर अपने साथियों के साथ तीन बाइकों पर सवार होकर रहमान की गली में पहुंचा। उस समय रहमान अपने दोस्त शाहबाज और तीन-चार अन्य युवकों के साथ वहां बैठा हुआ था। इस दौरान उज़ैर और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से रहमान, अरबाज और उनके साथ मौजूद अन्य लोग जान बचाने के लिए आसपास के घरों में घुस गए। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, सीसीटीवी देखे सूचना मिलते ही लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुराना विवाद सामने आया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)