सीईसी ज्ञानेश कुमार के समर्थन में उतरी योगी यूथ ब्रिगेड:अभिजीत दीपके समेत विपक्ष के जलाए पोस्टर, कहा यह लोग नेपाल बनाना चाहते हैं

Oct 11, 2026 - 16:34
0
सीईसी ज्ञानेश कुमार के समर्थन में उतरी योगी यूथ ब्रिगेड:अभिजीत दीपके समेत विपक्ष के जलाए पोस्टर, कहा यह लोग नेपाल बनाना चाहते हैं
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन में योगी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने राजपुर चुंगी पर प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके के पोस्टर जलाकर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन में आवाज उठाते हुए विपक्षी नेताओं के रवैये पर सवाल खड़े किए। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी देश को नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहती है। इसमें विपक्ष का पूरा सहयोग है और यह पूरी साजिश है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को अनुचित बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन में वे अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। प्रदर्शन के दौरान योगी यूथ ब्रिगेड के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गेश रावत समेत संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजपुर चुंगी पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और विपक्षी नेताओं के पोस्टर जलाकर अपना विरोध जाहिर किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User