मेरठ में Gen Z से मिले रालोद प्रदेश अध्यक्ष- एशवर्या:खेल और रोजगार के मुद्दों पर हुई बात बोले- युवाओं के मुद्दों पर गंभीर है पार्टी
मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने सोमवार को सर्किट हाउस में Gen Z (युवा पीढ़ी) के साथ संवाद किया। इस दौरान युवाओं की समस्याओं, खेलों को बढ़ावा देने और पारंपरिक शिक्षा से अलग करियर के नए अवसरों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के विचारों और समस्याओं को सुनना जरूरी है। उनके साथ मिलकर सार्थक पहल करने की संभावनाएं हैं। ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर आधारित पार्टी है। पार्टी में युवाओं की भागीदारी को महत्व दिया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह युवाओं के मुद्दों को लेकर गंभीर रहते हैं और अलग-अलग मंचों पर उनकी बात उठाते हैं। पार्टी में भी युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र है और यहां भी युवा नेतृत्व को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष तो यूवा हैं ही साथ ही मेरठ के जिला अध्यक्ष का दायित्व जिस प्रकार युवा को दिया गया है वह खुद में ही मिसाल है। खेलों के लिए निजी एकेडमी को मजबूत करने पर चर्चा संवाद के दौरान खेलों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि युवाओं ने निजी खेल एकेडमी को मजबूत करने की जरूरत बताई। ये एकेडमी खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर पर तैयार करने में अहम भूमिका निभाती हैं। यहां से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। ऐसे में इन एकेडमी को किस तरह प्रोत्साहित किया जाए और उनके संसाधनों को बेहतर बनाया जाए, इस पर चर्चा हुई। पारंपरिक शिक्षा से अलग करियर विकल्पों पर भी जोर बैठक में युवाओं के लिए करियर के नए अवसरों पर भी बात हुई। ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि इंजीनियरिंग, मेडिकल और कानून जैसे पारंपरिक क्षेत्रों के अलावा फोटोग्राफी, इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी युवाओं की रुचि बढ़ रही है। इन क्षेत्रों में संभावनाओं को पहचानकर युवाओं के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। युवाओं की समस्याओं और सुझावों को समझने के साथ ही उनके साथ मिलकर बेहतर अवसर तैयार करने पर विचार किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)