मेरठ में जनप्रतिनिधियों को अपशब्द बोलने पर 3 सिपाही सस्पेंड:चौकीदार ने पुलिस अफसरों से की थी सिपाहियों की शिकायत

Sep 28, 2026 - 09:30
0
मेरठ में जनप्रतिनिधियों को अपशब्द बोलने पर 3 सिपाही सस्पेंड:चौकीदार ने पुलिस अफसरों से की थी सिपाहियों की शिकायत
मेरठ के परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के लिए अपशब्द कहने पर 3 पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है। मेरठ एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने शिकायत मिलने पर इन तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल ये तीनों सिपाही एक गांव में चौकीदार को ड्यूटी के लिए जगाने के लिए गए थे। इन तीनों सिपाहियों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपशब्द कह दिए। अपशब्द सुनने के बाद चौकीदार ने इसकी शिकायत अफसरों से कर दी। इसके बाद पूरे मामले की जांच की गई। जांच के बाद एसएसपी ने तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। शराब के नशे में की अभद्रता सिपाही आशीष कुमार, विक्रम और सुरजेश तीनों को सस्पेंड किया गया है। तीनों सिपाहियों पर कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने का भी आरोप है। तीनों सिपाहियों ने शराब के नशे में चौकीदार के साथ अभद्रता की थी। चौकीदार ने आरोप लगाया कि इन तीनों सिपाहियों ने जनप्रतिनिधियों को अमर्यादित शब्द कहे थे। इसके बाद चौकीदार ने सिपाहियों की शिकायत अफसरों से कर दी थी। शिकायत केवल अफसरों तक सीमित नहीं रही बल्कि जनप्रतिनिधियों तक भी पहुंच गई। इसके बाद एसएसपी ने तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User