समूह की महिलाओं का बढ़ा उत्साह:पीएम मोदी ने आंवला कैंडी, मुरब्बा और जूस का किया उल्लेख, महिलाओं ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में प्रतापगढ़ के देवगढ़-कमासिन गांव और सावित्री फुले स्वयं सहायता समूह का उल्लेख किया। उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे आंवला कैंडी, मुरब्बा और जूस का जिक्र करते हुए बताया कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के माध्यम से नए बाजारों तक पहुंच मिलने से महिलाओं की आय बढ़ी है। प्रधानमंत्री द्वारा समूह का नाम लिए जाने से अध्यक्ष कमलेश कुमारी समेत महिलाओं में खुशी है। कमलेश ने बताया कि समूह का गठन 2020 में हुआ था। महिलाएं हर साल कई कुंतल आंवले से विभिन्न उत्पाद तैयार कर उनकी पैकिंग करती हैं। मेलों और सरकारी कार्यक्रमों में स्टॉल लगाकर इनकी बिक्री की जाती है। गांव में रोजगार देने का उद्देश्य समूह का उद्देश्य गांव की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाना है। कमलेश ने कहा कि सरकारी स्तर पर उत्पादों की खरीद और बड़े बाजारों तक पहुंच मिले तो आमदनी और बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री के उल्लेख के बाद पूर्व विधायक धीरज ओझा ने समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)