मुस्कान-साहिल से अपील के लिए करेंगे मुलाकात अधिवक्ता:नीला ड्रम हत्याकांड में दोषियों से पूछेंगे अपील चाहते या नहीं, सहमति के बाद शुरू होगी कानूनी प्रक्रिया

Oct 15, 2026 - 20:00
0
मुस्कान-साहिल से अपील के लिए करेंगे मुलाकात अधिवक्ता:नीला ड्रम हत्याकांड में दोषियों से पूछेंगे अपील चाहते या नहीं, सहमति के बाद शुरू होगी कानूनी प्रक्रिया
चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान रस्तौगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद अब इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी की जा रही है। कुछ अधिवक्ता शुक्रवार को मुस्कान और साहिल से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उससे बातचीत कर जानेंगे कि वह फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करना चाहते है या नहीं। मुस्कान और साहिल की सहमति मिलने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिवक्ता सुनील चौधरी का कहना है कि इस मामले में आरोपी के कानूनी अधिकारों पर भी विचार किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में अदालत को सभी तथ्यों और साक्ष्यों पर विचार करते हुए फैसला करना चाहिए। उनका कहना है कि किसी भी आरोपी को कानून के तहत मिले अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में आरोपी के पक्ष की दलीलों और तथ्यों को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत सुना जाना चाहिए। हालांकि, अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर फैसला सुनाया है, जिसे चुनौती देने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। हाईकोर्ट में अपील का विकल्प गौरतलब है कि मेरठ की जिला अदालत ने 14 अक्टूबर को सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तौगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। अब इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में कानूनी चुनौती देने का विकल्प है। मृत्युदंड की पुष्टि के लिए मामला संबंधित हाईकोर्ट के समक्ष भी जाएगा। इसके अलावा दोषियों को कानून के अनुसार अपील करने का अधिकार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User