मेरठ में किसान मेला और महिला किसान दिवस का आयोजन:दिल्ली रोड कृषि केंद्र में हुआ, जैविक उत्पादों के लिए प्रचार वाहन रवाना किए
मेरठ के दिल्ली रोड स्थित कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र में एक दिवसीय किसान मेला, ज्ञान गोष्ठी और महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें फसल अवशेष प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम भी शामिल था। इस कार्यक्रम में मेरठ मंडल से आए किसानों और करीब 100 महिला किसानों ने हिस्सा लिया। मेले का उद्घाटन संयुक्त कृषि निदेशक स्मिता वर्मा ने किया। उन्होंने जैविक उत्पादों के प्रचार के लिए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नवीन चंद्र ने फसलों में कीट और रोग प्रबंधन पर जानकारी दी। डॉ. बीना यादव, डॉ. चंद्रभानु, डॉ. नीलम संचान और अरुण कुमार ने किसानों को मिट्टी परीक्षण, जैविक खेती, गृहवाटिका, कृषि और पशुपालन से जुड़ी नई बातें बताईं। मेले का संचालन वरिष्ठ तकनीकी सहायक डॉ. विकास पंवार ने किया। कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक (अनुसंधान) नीलेश चौरसिया ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)