मेरठ में फ्री स्वास्थ्य और कैंसर जांच शिविर:188 लोगों ने उठाया लाभ, कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर बनाने की भी जानकारी दी गई

Oct 02, 2026 - 17:48
0
मेरठ में फ्री स्वास्थ्य और कैंसर जांच शिविर:188 लोगों ने उठाया लाभ, कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर बनाने की भी जानकारी दी गई
मोहनपुरी विकास विहार के एम पब्लिक स्कूल में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस लाइन मेरठ ने निःशुल्क स्वास्थ्य और कैंसर जांच शिविर लगाया। सेवा संकल्प अभियान के तहत 188 लोगों ने इसका फायदा लिया। शिविर में बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन और टीबी की जांच हुई। साथ ही मुंह, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा और प्रोस्टेट कैंसर की शुरुआती जांच भी की गई। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों और समय पर जांच की अहमियत बताई। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र में एक कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर बन रहा है। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने मरीजों से बातचीत कर बीमारियों के प्रति जागरूक रहने को कहा। रोटरी क्लब की मंडल गवर्नर पायल गौड़ ने कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर के लिए मशीन देने का भरोसा दिलाया। मनोनीत मंडल गवर्नर प्रीतीश कुमार सिंह ने दिल में छेद वाले बच्चों के मुफ्त इलाज में मदद का आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने आशा कार्यकर्ताओं को अधिक लोगों को जांच के लिए प्रेरित करने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User