पिपरौली में 'सेवा सेतु अभियान' शुरू:8 अक्टूबर तक कई विभाग लगाएंगे चौपाल
विकासखंड पिपरौली मुख्यालय पर शुक्रवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'सेवा सेतु अभियान' का भव्य शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, विधायक विपिन सिंह और प्रदीप शुक्ला के कर कमलों द्वारा किया गया। यह विकासखंड स्तरीय साप्ताहिक शिविर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस शिविर में पुलिस, स्वास्थ्य, खाद्य एवं रसद, विद्युत, सिंचाई, पशुपालन, कृषि, पंचायती राज, समाज कल्याण, मनरेगा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी, पोषण एवं शिक्षा सहित विभिन्न विभागों द्वारा चौपाल लगाकर स्टॉल के माध्यम से जनसमस्याओं की सुनवाई की जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी सत्यकाम तोमर, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अरविंद सिंह, खंड प्रेरक अजय यादव और रामप्रीत प्रजापति सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)