मेरठ में रजवाहे किनारे मिले गोवंश अवशेष, गोसेवकों में गुस्सा:पुलिस ने 3 दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, टीम ने अवशेष दफनाए
मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी में शुक्रवार देर शाम रजवाहे के किनारे तीन गोवंशों के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही गोसेवकों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं गोसेवक मयंक त्यागी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। उन्होंने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत कर तीन दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। गांव गोविंदपुरी के जंगल मे रजवाहे के किनारे गोवंश के अवशेष देखने के बाद गांव वालों ने हिंदू संगठन और गौ रक्षक दल के लोगों को मामले की जानकारी दी सूचना मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं गोसेवक मयंक त्यागी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे जानकारी मिलने पर परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी और सीओ सदर देहात भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने किसी तरह हिंदू संगठन के लोगों को समझाकर शांत किया हिंदू संगठन के लोग घटना में शामिल लोगों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। गोसेवकों का कहना था कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए। वही पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले में जांच कर तीन दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायगा अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद गोसेवक मयंक त्यागी, कपिल शर्मा, अभिषेक गुर्जर, हिमांशु ठाकुर, प्रणव सैनी, हर्ष गोस्वामी और रजत त्यागी ने पुलिस के साथ मिलकर गोवंशों के अवशेषों को दफन कराया। गौ रक्षक मयंक त्यागी ने तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने के घेराव की चेतावनी दी है।मयंक त्यागी ने कहा कि गोवंशों के अवशेष मिलने की घटना गंभीर है। गोकशी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)