आगरा में प्रसव के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Sep 27, 2026 - 12:35
0
आगरा में प्रसव के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप
आगरा के फरह थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। रविवार को आक्रोशित परिजनों ने अछनेरा के अंबेडकर पार्क में शव रखकर प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी के मुताबिक, अछनेरा की बड़ी बस्ती निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन फरह के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां उसे भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान डॉक्टर और स्टाफ ने लापरवाही बरती, जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने महिला को आगरा रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर आगरा पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार सुबह परिजन और मोहल्ले के लोग अछनेरा के अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने शव को पार्क में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि समय पर उचित इलाज मिलता तो महिला की जान बच सकती थी। पुलिस ने समझाकर कराया शांत हंगामे की सूचना पर अछनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की बातचीत के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस के मुताबिक, मामला फरह थाना क्षेत्र का है। इसलिए परिजनों को फरह थाने में लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User