मेरठ में सीसीएसयू गेट पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन:लगाया ‘अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ’ का नारा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेरठ महानगर ने शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया। ‘अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ’ के नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने छात्रहितों की रक्षा और विश्वविद्यालय में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने की मांग उठाई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने और उन्हें उठाने के लिए सही माहौल होना चाहिए। छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने का मौका मिलना चाहिए। साथ ही, किसी भी विवाद के कारण पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होनी चाहिए। परिषद का कहना है कि विश्वविद्यालय केवल पढ़ाई करने की जगह नहीं है, बल्कि यहां विद्यार्थियों का व्यक्तित्व भी विकसित होता है। इसलिए परिसर में अनुशासन, आपसी सम्मान और बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान होना जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि टकराव के बजाय संवाद को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि विश्वविद्यालय में सकारात्मक माहौल बना रहे। एबीवीपी ने छात्र-छात्राओं से भी छात्रहितों और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। प्रदर्शन में ध्रुव गोस्वामी, आर्यन प्रजापति, अंजलि मिश्रा, मोहित तोमर, अनुज बैसला, सुरेश राणा, हर्ष पुंडीर, अपूर्व, रुद्र, उज्ज्वल, आर्यन, उदय और शिवम मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)