महिला से जबरन हलाला कराने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार:पति और ससुराल वालों पर मारपीट, घर से निकालने का आरोप

Oct 16, 2026 - 23:30
0
महिला से जबरन हलाला कराने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार:पति और ससुराल वालों पर मारपीट, घर से निकालने का आरोप
बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से जबरन हलाला कराने के आरोप में पुलिस ने शाहनवाज को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोपहर 3 बजे एसपी केके विश्नोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। महिला ने अपने पति मुजम्मिल, सास गुड्डो और देवर गय्यूर व शाहनवाज पर मारपीट, गाली-गलौज, घर से निकालने और गर्भावस्था के दौरान दवा पिलाने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। 14 अक्टूबर को दर्ज कराई थी शिकायत पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 14 अक्टूबर को किरतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने शाहनवाज पर जबरन हलाला कराने का भी आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। विरोध के बावजूद जबरन हलाला कराने का आरोप पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज ने बताया कि महिला के पूर्व पति मुजम्मिल ने करीब दो साल पहले उसे तलाक दे दिया था। महिला ने जब मुजम्मिल के पास लौटने की इच्छा जताई, तो शाहनवाज ने हलाला कराने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि महिला के विरोध के बावजूद उससे जबरन हलाला कराया गया। इसके बाद महिला का दोबारा मुजम्मिल से निकाह कराया गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। महिला की ओर से पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User