मेरठ में सुंदर कांड का पाठ:मंदिर में गूंजीं चौपाइयां; हनुमान जी की आरती कर मंगल जीवन मांगा

Oct 11, 2026 - 08:34
0
मेरठ में सुंदर कांड का पाठ:मंदिर में गूंजीं चौपाइयां; हनुमान जी की आरती कर मंगल जीवन मांगा
अग्रसेन विहार स्थित शिव शक्ति मंदिर में अग्रसेन विहार रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में सोसाइटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण पूरी तरह से राममय और भक्तिमय हो गया। सुंदरकांड पाठ के समापन के अवसर पर मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से संकटमोचन हनुमान जी की महाआरती उतारी और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं व उनके परिवारों के सुख, शांति और मंगल जीवन की कामना की। हर माह के दूसरे शनिवार को होता है अनुष्ठान अग्रसेन विहार रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि कॉलोनी में धार्मिक भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। तय कार्यक्रम के अनुसार, हर महीने के दूसरे शनिवार को मंदिर में इसी तरह सुंदरकांड का पाठ आयोजित होता है, जिसमें सभी निवासी मिलकर हिस्सा लेते हैं। आयोजन में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति इस पुनीत आयोजन में एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र राणा, सचिव विजय ठाकुर, अभिषेक शुक्ला, चित्रवीर शर्मा, जय विजय, कौशिक, मती चारु, वकील साहब, अथर्व राणा और नित्या सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा कई अन्य सम्मानित महिलाओं, बच्चों और गणमान्य सदस्यों ने भी इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User