राजभर की पार्टी का बीजेपी मंत्री की सीट पर दावा:लखनऊ में लगी होर्डिंग्स में रावण के 10 सिर की जगह अखिलेश, राहुल, एलन मस्क की तस्वीरें
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्ताधारी NDA और विपक्षी गठबंधन INDIA के घटक दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, NDA के घटक दल सुभासपा ने यूपी की 33 सीटों पर दावा किया है। इनमें वाराणसी की शिवपुर सीट भी शामिल है। फिलहाल इस सीट से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर विधायक हैं। उधर, जनता को लुभाने और राजनीतिक संदेश देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाने लगे हैं। लखनऊ में दशहरे से पहले रावण के 10 सिर की तर्ज पर एक होर्डिंग रातोंरात लगाई गई है। इसमें पहले सिर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और दूसरे पर अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की तस्वीर है। अन्य सिरों पर बांग्लादेश के प्रमुख मोहम्मद यूनुस, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, सपा नेता आजम खान, जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी की तस्वीरें हैं। सनातन रक्षा संगठन की ओर से लगवाई गई यह होर्डिंग शहर के पॉश इलाकों में लगाई गई हैं। इस पर लिखा है- “सनातन भारत के विरोधी रावण”।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)