मेरठ में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती:27 हजार चालान; एसपी ट्रैफिक बोले- नियम तोड़ने वालों को नहीं बख्शेंगे

Oct 03, 2026 - 14:37
0
मेरठ में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती:27 हजार चालान; एसपी ट्रैफिक बोले- नियम तोड़ने वालों को नहीं बख्शेंगे
मेरठ में ट्रैफिक पुलिस ने सितंबर माह में ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चले अभियान में 27,357 चालान किए गए। इनसे 32 लाख 47 हजार 500 रुपये की रिकवरी हुई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट के 3,252 चालान कर 7.50 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने के मामले में 2,845 चालान किए गए। अवैध पार्किंग के खिलाफ 2,989 चालान, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 1,823 चालान और बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के 1,982 चालान किए गए। गलत लेन और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के मामलों में भी पुलिस ने कार्रवाई की। इस श्रेणी में 2,304 चालान किए गए। वहीं निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सबसे ज्यादा सख्ती दिखाई गई। ओवरस्पीडिंग में 3,512 चालान किए गए और 16.06 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया। बिना HSRP या दूषित नंबर प्लेट वाले वाहनों के 2,265 चालान किए गए। इसके अलावा अन्य यातायात उल्लंघनों में 6,385 चालान किए गए। यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और अनुशासन के प्रति जागरूक भी किया। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यातायात नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। आगामी त्योहारों, मेलों और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User