मेरठ में ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया:6 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल; चोरी का सामान और कार बरामद

Sep 29, 2026 - 21:47
0
मेरठ में ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया:6 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल; चोरी का सामान और कार बरामद
मेरठ के कंकरखेड़ा पुलिस ने ट्रांसफार्मर और बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के अंदर का सामान, कॉइल, एल्यूमीनियम के तार, लोहे की पत्तियां और गाटर बरामद किए हैं। बरामद लोहे के सामान का वजन करीब 165 किलो बताया गया है। इसके अलावा चोरी की वारदातों में इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी फरीद निवासी ग्राम डाबका शामिल है। उसके साथ नदीम, मोहित और साजिद निवासी ग्राम डाबका तथा शाकिर निवासी लक्खीपुरा, लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है। जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से आसपास के गांवों में ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों को निशाना बना रहे थे। आरोपी ट्रांसफार्मर चोरी करने के बाद उसके अंदर मौजूद कीमती सामान और कॉइल निकाल लेते थे। इसके बाद एल्यूमीनियम के तार समेत अन्य धातु को अलग कर बेचने की तैयारी की जाती थी। पुलिस को लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान गिरोह के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए ट्रांसफार्मर का सामान और करीब 165 किलो लोहे की पत्तियां व गाटर बरामद किए गए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। बाल अपचारी के संबंध में कार्रवाई की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User