मेरठ में व्यापारियों पर दर्ज झूठे मुकदमे को लेकर प्रदर्शन:डीएम ऑफिस पहुंचे व्यापारी, बोले- प्रदीप जोशी ने दर्ज कराया फर्जी केस; निष्पक्ष जांच की मांग
मेरठ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन व्यापारी फजलू, युसुफ, इमरान और अमजद अली के खिलाफ देहली गेट थाने में दर्ज एक मुकदमे के विरोध में था। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो व्यापारी बड़ा आंदोलन करेंगे। व्यापारियों के अनुसार, यह मुकदमा कोठी अतानस निवासी फाइज आफताब ने अपने कर्मचारी प्रदीप जोशी के जरिए दर्ज कराया है। व्यापारियों का कहना है कि उनका प्रदीप जोशी से कोई विवाद या जानकारी नहीं है। व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित थाने में भी अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारियों ने बताया कि वे सिर्फ फाइज आफताब के किराएदार अमजद अली की समस्या सुलझाने गए थे। उनका आरोप है कि शिकायतकर्ता ने करीब डेढ़ महीने पहले अपने ऑफिस में इन व्यापारियों को बुलाया था और अब कैमरे की रिकॉर्डिंग दिखाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। व्यापारियों ने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि आरोप गलत पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यापारियों को राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित थाने की पुलिस पीड़ित व्यापारियों की कोई मदद नहीं कर रही है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)