नई एसपी ट्रैफिक रचना मिश्रा ने संभाली कमान, अवैध वसूली:जाम से मिलेगी राहत, जीपीएस-सीसीटीवी से होगी निगरानी और त्योहारों पर अलग प्लान

Oct 06, 2026 - 17:56
0
नई एसपी ट्रैफिक रचना मिश्रा ने संभाली कमान, अवैध वसूली:जाम से मिलेगी राहत, जीपीएस-सीसीटीवी से होगी निगरानी और त्योहारों पर अलग प्लान
मुरादाबाद की नई एसपी ट्रैफिक रचना मिश्रा ने शहर की खराब यातायात और जाम की समस्या पर अपनी योजना बताई है। उनका फोकस ट्रैफिक को सुरक्षित, बेहतर बनाने और जाम में तुरंत कार्रवाई पर रहेगा। जीपीएस-सीसीटीवी से रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यातायात व्यवस्था की शुरुआती जांच हुई है। जिन जगहों पर दिनभर गाड़ियों की भीड़ रहती है, उन पर खास ध्यान है। जाम लगने पर तुरंत पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा जाएगा। आने वाले त्योहारों और चुनाव के लिए यातायात पुलिस ने तैयारियां शुरू की हैं। मंदिरों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख आयोजन स्थलों की पहचान हो रही है। भीड़ और गाड़ियों की संख्या देख अलग ड्यूटी प्लान बनेगा। जरूरत पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी लगेंगे, ताकि लोगों को जाम में न फंसना पड़े। एसपी ट्रैफिक ने विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने कहा, ऐसी शिकायतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगी। पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत पर जांच कर नियमों के हिसाब से कार्रवाई होगी। सुधार का असर सड़क पर दिखना चाहिए। रचना मिश्रा ने शहरवासियों से यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी धूप, धूल और प्रदूषण के बीच सड़क पर ड्यूटी करते हैं। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस के साथ आम लोगों की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि किसी नागरिक की शिकायत मौके पर नहीं सुनी जाती है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। शिकायत और सुझावों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User