यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में टोंस नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान चाचा-भतीजे डूबे, 3 घंटे बाद शव बरामद
प्रयागराज में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान टोंस नदी में चाचा-भतीजे डूब गए। दोनों गांव के लोगों के साथ विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों, नाव और जाल की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। जल पुलिस को भी राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया। हादसे के करीब तीन घंटे बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए। घटना कौंधियारा थाना क्षेत्र में पतलेश्वर मंदिर के पास स्थित घाट की है। पढ़िए पूरी खबर…. महोबा में कच्चा मकान गिरने से बच्ची की मौत: परिवार के 4 लोग मलबे में दबकर घायल, सर्वे के बाद भी नहीं मिला था पक्का मकान महोबा में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे बारिश से कमजोर हुआ एक कच्चा मकान ढह गया। हादसे में मलबे में दबकर 10 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और दो भाई-बहन घायल हो गए। घटना के समय परिवार के पांचों सदस्य मकान में सो रहे थे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला। परिवार का आरोप है कि उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। हादसा चरखारी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा गांव का है। पढ़िए पूरी खबर…. वाराणसी एयर शो में ऑपरेशन सिंदूर के विमान शौर्य दिखाएंगे: 25 अक्टूबर को PM मोदी आएंगे, गरुड़ फोर्स भी दिखाएंगे शौर्य वाराणसी में होने वाले वायुसेना के एयर डिस्प्ले ‘विंग्स ओवर गंगा’ में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे लड़ाकू विमान भी अपना दम दिखाएंगे। नमो घाट और काशी विश्वनाथ धाम के सामने होने वाले इस हवाई प्रदर्शन में लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों, हेलीकॉप्टरों और विंटेज एयरक्राफ्ट समेत कुल 100 विमान हिस्सा लेंगे। वायुसेना के विंटेज विमान ‘सारनाथ’ और ऐतिहासिक विमान ‘परशुराम’ का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयर शो देखने पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर एक बजे के बाद सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, तीन दिनों तक एक ही तरह का एयर डिस्प्ले किया जाएगा। दर्शकों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पढ़िए पूरी खबर…. लखीमपुर में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, 3 साल से चल रहा था अफेयर लखीमपुर-खीरी में सड़क के किनारे लड़का और लड़की का शव मिला। दोनों के शव 150 मीटर की दूरी पर अलग-अलग से लटके थे। लड़के का शव उसी के पैंट और लड़की का दुपट्टे से लटक रहा था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे खेत की ओर जा रहे ग्रामीण ने शवों को देखा। ग्रामीण ने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। परिजनों ने दोनों की पहचान जितेंद्र (18) और रामा (23) के रूप में की। बता दें कि घटना स्थल से लड़की के घर की दूरी 400 मीटर, जबकि लड़के के घर से 10 किमी दूर है। परिजनों के मुताबिक, दोनों का पिछले 3 साल से अफेयर था। जबकि लड़की की 15 महीने पहले शादी हो चुकी है। मामला जिला मुख्यालय से 47 किमी दूर पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बेचेपुरवा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)