महापौर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात:जाम से राहत दिलाने को माल रोड से नौबस्ता तक 6 लेन फ्लाईओवर की रखी मांग

Sep 30, 2026 - 20:17
0
महापौर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात:जाम से राहत दिलाने को माल रोड से नौबस्ता तक 6 लेन फ्लाईओवर की रखी मांग
कानपुर में भीषण ट्रैफिक जाम और बदहाल सड़कों की समस्या से निजात दिलाने के लिए बुधवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। महापौर ने माल रोड से किदवई नगर तक 6 लेन का फ्लाईओवर बनवाने का पत्र केंद्रीय मंत्री को दिया। इसके अलावा आईआईटी कानपुर से गोल चौराहे तक सीसी सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।महापौर ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं से शहरवासियों को ट्रैफिक संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। माल रोड से किदवई नगर तक फ्लाईओवर का प्रस्ताव महापौर ने बताया कि कानपुर में उत्तर और दक्षिण क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक का लोड रहता है। सड़क के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में माल रोड से घंटाघर, टाटमिल चौराहा होते हुए किदवई नगर के साउथ एक्स मॉल तक 6 लेन का फ्लाईओवर बनाया जाए। इससे शहर के व्यस्त मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को इस परियोजना के लिए निर्देशित करने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से किया है। IIT से गोल चौराहे तक सीसी सड़क और ड्रेनेज की मांग वहीं महापौर ने आईआईटी कानपुर से गोल चौराहे तक की सड़क की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग शहर के बीचों-बीच से गुजरता है और काफी व्यस्त रहता है। मेट्रो निर्माण के चलते इस सड़क का रखरखाव लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है। सड़क की खराब स्थिति से न केवल वाहन चालकों को परेशानी होती है, बल्कि शहर की छवि भी प्रभावित हो रही है। महापौर ने आईआईटी कानपुर से गोल चौराहे तक सीसी सड़क बनवाने के साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग रखी है। उन्होंने बताया कि सीसी सड़क बनने से बरसात के दौरान सड़क खराब नहीं होगी और जलभराव से भी राहत मिल सकेगी। महापौर प्रमिला पांडेय ने केंद्रीय मंत्री से इन प्रस्तावों पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया है, ताकि कानपुर की जनता को जाम, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्याओं से राहत मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User