महाराजा अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा निकली:पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने गाए मंगल गीत, जगह-जगह पुष्पवर्षा

Oct 11, 2026 - 12:26
0
महाराजा अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा निकली:पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने गाए मंगल गीत, जगह-जगह पुष्पवर्षा
सुल्तानपुर में अग्रवाल सभाके तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और 'महाराजा अग्रसेन की जय' के उद्घोष के साथ निकली इस यात्रा में अग्रवाल समाज के महिला-पुरुषों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वागत नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी इस शोभायात्रा में सजी-धजी झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। यात्रा जिन-जिन मार्गों से होकर गुजरी, वहां स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर इसका भव्य स्वागत किया। पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने गाए मंगल गीत शोभायात्रा में समाज की महिलाओं और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाएं जहां अपने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं, वहीं युवा पूरे जोश के साथ यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजनों और वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के जीवन-दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए समाजवाद, समरसता और सद्भाव के सिद्धांत आज के समय में भी हम सभी के लिए बड़े प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के समापन पर विधि-विधान से महाआरती की गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं व गणमान्य नागरिकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User