सुल्तानपुर में गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़:एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 2 आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर में बंधुआकलां थाना पुलिस की गौकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हुई। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल फिरोज समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिरोज को इलाज के लिए सीएचसी हसनपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दूसरे आरोपी अमजद को भी मौके से पकड़ा। उनके पास से .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार मिले हैं। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति गौकशी करने जा रहे हैं। पुलिस टीम बंधुआकलां थाना क्षेत्र के हसनपुर से बीवीपुर मार्ग पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान फिरोज पुत्र सागर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कुड़वार थाने में पहले से गौकशी का एक मामला दर्ज है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)