महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी:कैबिनेट मंत्री ने दिए भूमि तलाशने के निर्देश
बरेली में महाराजा सूरजमल जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर शासन स्तर पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विश्व जाट महासभा (बरेली) के जिला मीडिया प्रभारी तरुण चहल द्वारा सौंपे गए प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए, प्रदेश के चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने शनिवार को जिलाधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने डीएम को भेजे गए अपने पत्र में मांग-पत्र के तथ्यों पर विचार करने और प्रतिमा स्थापना के लिए शहर में उपयुक्त सरकारी भूमि की उपलब्धता की जांच करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में आयोजकों का कहना है कि अजेय योद्धा महाराजा सूरजमल का व्यक्तित्व भारतीय इतिहास में अत्यंत गौरवशाली और महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से युवा पीढ़ी को देश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव से प्रेरणा मिलेगी। प्रशासनिक स्तर पर इस प्रस्ताव को लेकर हुई सकारात्मक पहल से विश्व जाट महासभा के पदाधिकारियों सहित बरेली के नागरिकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। लोग इसे महापुरुषों के सम्मान की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)