पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत:सऊदी अरब से कमाकर घर लौटा था, हादसे से परिवार में मचा कोहराम

Oct 03, 2026 - 17:39
0
पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत:सऊदी अरब से कमाकर घर लौटा था, हादसे से परिवार में मचा कोहराम
मऊ में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे घोसी कोतवाली क्षेत्र के लुदुही के पास सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार 19 वर्षीय अनीस राजभर की मौत हो गई। वह तिलई खुर्द गांव का रहने वाला था। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप में पीछे से घुसी बाइक पुलिस के अनुसार, अनीस बाइक से जा रहा था। लुदुही के पास उसकी बाइक आगे चल रही पिकअप में पीछे से जा घुसी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सऊदी से कमाकर हाल ही में लौटा था अनीस हाल ही में सऊदी अरब से कमाकर घर लौटा था। घर लौटने के कुछ ही समय बाद हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घोसी थाना प्रभारी रविंद्र नाथ राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User