महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई:बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय में समारोह, स्वच्छता की शपथ ली
प्राथमिक विद्यालय पीठापुर, विकासखंड सिरौली गौसपुर, जनपद बाराबंकी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और कार्यालय कार्मिकों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। समारोह में दोनों महापुरुषों के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से परिचित कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया और सभी उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों और कार्मिकों द्वारा स्वच्छता की शपथ ग्रहण की गई। सभी ने महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। समारोह विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता, उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)