पुलिस लाइन में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह:कुशीनगर में एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की शपथ
कुशीनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। एसपी ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से देश को नई दिशा दी, जबकि शास्त्रीजी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आमजन के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार करने की अपील की। निष्पक्ष कार्रवाई का दिया संदेश एसपी ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था के साथ जनता का भरोसा कायम करना भी है। हर मामले में निष्पक्ष और नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)