महिला का शव फंदे पर लटका मिला:गृह क्लेश की बात सामने आई, 5 साल पहले हुई थी शादी

Sep 30, 2026 - 20:50
0
महिला का शव फंदे पर लटका मिला:गृह क्लेश की बात सामने आई, 5 साल पहले हुई थी शादी
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के बघरा गांव में बुधवार शाम करीब 6 बजे 34 वर्षीय महिला रचना का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गृह क्लेश की बात सामने आई पुलिस के मुताबिक रचना की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। शुरुआती जानकारी में परिवार में चल रहे गृह क्लेश की बात सामने आई है। हालांकि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सीओ और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की घटना की सूचना पर सीओ फुगाना और तितावी थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस ने परिजनों से भी बातचीत कर मामले की जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद महिला की मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User