महिला की मौत के बाद मायके वालों का हंगामा:ससुराल में जाकर पथराव किया, कई लोग हुए घायल

Oct 05, 2026 - 21:47
0
महिला की मौत के बाद मायके वालों का हंगामा:ससुराल में जाकर पथराव किया, कई लोग हुए घायल
आगरा के थाना ट्रांस यमुना अंतर्गत शाहदरा में महिला की मौत के बाद उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। पथराव में सुसराल पक्ष के कई लोगों को चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। शाहदरा निवासी धर्मवीर ने बताया कि उसकी पत्नी मधु देवी को कैंसर था। उसका एक साल से एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। सोमवार शाम को मधु की घर पर मौत हो गई। परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। रात करीब 8 बजे मायके पक्ष के लोग साला विनोद, छोटू, ललित करीब 20 लोगों के साथ आए। आते ही उन्होंने डंडे और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। अचानक मारपीट से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद आरोपियों ने पथराव कर दिया। इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव में कई लोगों को चोट लगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User