महाराष्ट्र में हिंगोली के पटाखा गोदाम में आग:2 मौतों का दावा; आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड भी जली

Oct 05, 2026 - 21:35
0
महाराष्ट्र में हिंगोली के पटाखा गोदाम में आग:2 मौतों का दावा; आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड भी जली
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सोमवार रात पटाखों के गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसा रात 8 बजे घनी आबादी वाली मरवाड़ी गली में हुआ। गोदाम गोपाल बस्तवार का बताया गया है। आग तेजी से फैली और पटाखे फटने से रुक-रुककर धमाके हुए। इससे इलाके में दहशत फैल गई। आग से कुछ घर और गली में खड़े दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्थानीय लोगों ने 2 लोगों की मौत और कई के गंभीर घायल होने का दावा किया है। हालांकि, अधिकारियों ने मौतों की पुष्टि नहीं की है। आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की एक वैन भी जलकर खाक हो गई। इलाके की बिजली सप्लाई काट दी गई है। आग पर काबू पाने का काम जारी है। तंग गलियों के कारण राहत कार्य में दिक्कत अधिकारी ने बताया कि हिंगोली शहर का यह पुराना हिस्सा काफी भीड़भाड़ वाला है। यहां की संकरी गलियों के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में परेशानी हुई। अधिकारी के मुताबिक, मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने भी राहत और बचाव दल की मुश्किलें बढ़ाईं। आग लगने की वजह का पता आग बुझाने का काम पूरा होने के बाद चलेगा। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User