महिला लेखपाल के रुपए के लेनेदेन का VIDEO:जमीन की पैमाइश में रुपए लेने का आरोप, DM ने तहसीलदार को दी जांच

Oct 10, 2026 - 14:19
0
महिला लेखपाल के रुपए के लेनेदेन का VIDEO:जमीन की पैमाइश में रुपए लेने का आरोप, DM ने तहसीलदार को दी जांच
सिद्धार्थनगर में लेखपाल के रुपये के लेनदेन का वीडियो सामने आया है। शोहरतगढ़ तहसील के बॉर्डर क्षेत्र में तैनात महिला लेखपाल शिल्पी गुप्ता का करीब 19 सेकंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह अपने आवास के बरामदे में एक किसान परिवार के साथ बैठकर बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान रुपये का लेनदेन होता नजर आ रहा है। मामला जमीन की पक्की पैमाइश कराने का बताया जा रहा है। लेखपाल के हाथ में जमीन के नक्शे से संबंधित दस्तावेज भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे रुपये किस मद में दिए गए, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। 19 सेकंड के वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है? वीडियो में महिला लेखपाल अपने आवास के बरामदे में एक किसान परिवार के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही है। इसी दौरान रुपये का लेनदेन होता नजर आता है। वीडियो में जमीन के नक्शे से संबंधित दस्तावेज भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसान परिवार जमीन की पक्की पैमाइश के सिलसिले में लेखपाल से मिलने पहुंचा था। तीन गांवों की जिम्मेदारी, राजस्व कार्यों में अहम भूमिका महिला लेखपाल शिल्पी गुप्ता शोहरतगढ़ तहसील के बॉर्डर क्षेत्र के तीन गांवों में तैनात हैं। उनके जिम्मे आय और निवास प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट लगाने के साथ ग्रामीणों की जमीन से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण का काम भी है। डीएम ने लिया संज्ञान, तहसीलदार कर रहे जांच वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि शोहरतगढ़ तहसीलदार से पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User