पितृ विसर्जन पर गंगा घाटों में उमड़ी भीड़:पूजा अर्चना के बाद जल अर्पित किया, विदा किए पितर

Oct 10, 2026 - 14:19
0
पितृ विसर्जन पर गंगा घाटों में उमड़ी भीड़:पूजा अर्चना के बाद जल अर्पित किया, विदा किए पितर
पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर शनिवार को शहर के गंगा घाटों पर लोग अपने पितरों को विदाई देने पहुंचे। सुबह से ही बिठूर घाट, सरसैया घाट, मैगजीन घाट समेत गंगा किनारे स्थित विभिन्न घाटों पर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पितरों का स्मरण किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। घाटों पर पुरोहितों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। पितरों को जल अर्पित किया गंगा तट पर पहुंचे लोगों ने गंगा स्नान करके पितरों को जल अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक विदाई दी। इस दौरान लोगों ने पंडितों के माध्यम से पूजा-पाठ कराया और पितरों के निमित्त तर्पण किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण करने के बाद अमावस्या के दिन पितरों को विदाई दी जाती है। पंडितों को दान दक्षिणा दी घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद पंडितों को दान-दक्षिणा भी दी। लोगों ने अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान किया। कई परिवार अपने सदस्यों के साथ गंगा तट पर पहुंचे और पूर्वजों को याद कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस दौरान घाटों पर पूजा सामग्री लेकर पहुंचे श्रद्धालु अनुष्ठान करते नजर आए। कल से शारदीय नवरात्र पितृ विसर्जन अमावस्या के साथ ही पितरों को समर्पित पितृपक्ष के अनुष्ठानों का समापन हो गया। इसके बाद अब लोग रविवार से शुरु होने वाले शारदीय नवरात्र की तैयारियों में जुट गए हैं। हिंदू धर्म में पितृपक्ष को पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और दान के जरिए लोग अपने पूर्वजों का स्मरण करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User