उन्नाव में केयरटेकरों का DM कार्यालय पर प्रदर्शन:मानदेय और सेवा संबंधी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज
उन्नाव में जन कल्याण केयरटेकर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से जुड़े केयरटेकरों ने शनिवार दोपहर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में बैनर लेकर मानदेय और सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। केयरटेकरों ने पांच सूत्रीय मांगपत्र के जरिए व्यवस्था में सुधार और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि मानदेय भुगतान में देरी और सेवा से जुड़ी दिक्कतों के कारण उन्हें परेशानी होती है। उनकी प्रमुख मांगों में बकाया मानदेय का समय पर भुगतान, मानदेय सीधे बैंक खातों में भेजना और बिना नोटिस हटाए जाने पर रोक लगाना शामिल है। साथ ही, उन्होंने वर्तमान मानदेय में बढ़ोतरी की भी मांग की। एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी मांगें तहसीलदार सदर मनीष द्विवेदी को सौंपी। उन्होंने अधिकारियों से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने और जल्द समाधान करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)